WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

Retirement Age Hike Latest News: रिटारमेंट उम्र सीमा में बड़ा बदलाव, अब सरकारी कर्मचारी इस उम्र में रिटायर होंगे

Retirement Age Hike Latest News सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र को लेकर बीते कुछ समय से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चर्चाएं तेज़ थीं। कई जगहों पर यह दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार सेवानिवृत्ति की आयु को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 या 65 वर्ष करने की योजना पर विचार कर रही है। हालांकि, अब इस पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है। और बड़ी जानकारी आम जनता के साथ शेयर की गई है।

पिछले कुछ हफ्तों से यह अफवाह तेजी से फैल रही थी कि केंद्र सरकार रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाकर 62 वर्ष करने जा रही है। इससे कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। खासकर वे कर्मचारी जो अगले कुछ वर्षों में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, वे इसको लेकर असमंजस में थे। अब सरकार की ओर से इस विषय में स्पष्टता आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बड़ा बयान देकर स्तिथि को स्पष्ट कर दिया गया है।

रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने को लेकर लेटेस्ट न्यूज

विशेषज्ञों का मानना है कि देश में युवा बेरोजगारी की समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार नई भर्तियों पर ज़ोर देना चाहती है। ऐसे में सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की कोई योजना सरकार के एजेंडे में नहीं हो सकती। इसके विपरीत, यह देखा गया है कि कुछ विभागों में समय-पूर्व सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है ताकि नई पीढ़ी को मौका मिल सके।

कुछ विश्लेषकों का यह भी मानना है कि अफवाहों के पीछे कुछ निजी एजेंसियों या तथाकथित ‘सूत्रों’ द्वारा फैलाई गई जानकारियां थीं, जिनका कोई आधिकारिक आधार नहीं था।

सरकार की कर्मचारी वर्ग को बड़ी राहत

सरकारी कर्मचारियों के लिए यह स्पष्टता राहत की खबर लेकर आई है। कई कर्मचारी इस चिंता में थे कि यदि रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाई जाती है, तो उन्हें अधिक समय तक काम करना होगा और इससे उनके रिटायरमेंट प्लान भी प्रभावित हो सकते थे।

अब जब सरकार ने यह साफ कर दिया है कि कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, तो कर्मचारियों के लिए अपनी योजना के अनुसार आगे बढ़ना आसान होगा। हालांकि सरकार ने वर्तमान में किसी भी बदलाव से इनकार किया है, लेकिन भविष्य में यदि आर्थिक या प्रशासनिक आवश्यकताएं बदलती हैं, तो नीतियों में बदलाव संभव है। फिलहाल सरकार युवा वर्ग को रोजगार देने और नई नौकरियों के अवसर पैदा करने पर अधिक ज़ोर दे रही है।

रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने पर सरकार का अंतिम फैसला

डॉ. जितेंद्र सिंह, जो कि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं, ने मीडिया से बातचीत में साफ़ शब्दों में कहा कि सरकार के पास फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु बढ़ाई जाए। इसका सीधा मतलब यह है कि सरकारी कर्मचारी 60 वर्ष की आयु में ही रिटायर होते रहेंगे।

केंद्र सरकार के मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का बयान यह साफ दर्शाता है कि सरकार फिलहाल रिटायरमेंट की उम्र को लेकर कोई बदलाव नहीं करने जा रही है। अफवाहों के दौर में यह सरकारी स्पष्टीकरण न सिर्फ कर्मचारियों के लिए राहत भरा है, बल्कि इससे यह भी स्पष्ट होता है कि सरकार पारदर्शी नीतियों पर विश्वास करती है।

Leave a Comment

Skip Ad
Latest News Google Pay और PhonePe चलाने वालों के लिए खुशखबरी, मिनटों में लें Loan, जानें आप्लाई का आसान प्रोसेस